मछलीशहर: मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने छेड़खानी के मामले में लिखा मुकदमा
सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन स्थानीय पुलिस पर पीड़िता की तहरीर को बदलकर मामले को हल्का करने का आरोप लग रहा है। शनिवार की दोपहर 12 बजे पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने दुष्कर्म की धारा लगाने के बजाय केवल छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है