मछलीशहर: सुजानगंज में टैक्स वसूली करने आए कर्मचारी से मारपीट, 39 हजार रुपये छीनने का आरोप
सुजानगंज क्षेत्र में जिला पंचायत कार्यालय जौनपुर में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात अमित कुमार सिंह शनिवार को सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही बाजार में जिला पंचायत के लाइसेंस एवं टैक्स वसूली के लिए आए थे। इसी दौरान जब वो एक दुकान पर गए तो वहां मौजूद 4-5 दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने पकड़कर उन्हें मारने लगे