चम्पावत में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मनीष कुमार ने आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर भवनों और मूलभूत सुविधाओं की जांच करने को कहा। 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू होगी। वहीं, मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाकर फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश भी दिए गए।