बरहेट: शिवगादी धाम में बाबा गाजेश्वर नाथ की पूजा को पहुंचे सफा होड़
सावन की चौथी सोमवारी से पूर्व शुक्रवार को शिवगादी धाम में बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव की पूजा अर्चना के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सफा होड़ों के कई जत्थे श्वेत परिधानों में पहुंचे । सफा होड़ों ने परंपरा के अनुसार विधि विधान से महादेव की पूजा अर्चना कर घर, परिवार ,समाज और क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।