पटियाली: ग्राम नगला खिन्नी में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, शिकायत लेकर 1 पक्ष पंहुचा थाने
पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला खिन्नी में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की महिला यादवती पत्नी राजपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही हुकुम सिंह व उनकी पत्नी गली की नाली में पत्थर लगा रहे थे, जल भराव होने की संभावना को लेकर जब पत्थर लगाने का विरोध किया तो प्रार्थिया के साथ मारपीट कर डाली।