पटियाली: गंजडुंडवारा में हाइन्टेशन लाइन से पतंग उतारते समय बालक झुलसा, निजी अस्पताल से अलीगढ़ रेफर
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के बानमंडी तिराहा निवासी मौहम्मद हनीफ का 10 वर्षीय बेटा अरबाज छत से पतंग उड़ा रहा था। उसकी पतंग पास में गुजर रही हाइन्टेशन लाइन में उलझ गई। वह पतंग निकालने इमली वाली मस्जिद की छत पर पहुँच गया। पतंग निकालते समय वह हाइन्टेशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे बालक बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।