पटियाली: कस्बा के बाईपास पर किराए के पैसे को लेकर वाहन चालक व 2 साथियों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट
पटियाली कस्बा के बाईपास रोड पर वाहन के किराए के पैसे के लेन देन को लेकर वाहन चालक व दो अन्य साथियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर डाली। पीड़ित राजवीर निवासी ग्राम ताहरपुर थाना सोरों ने पटियाली थाने में बताया कि वह आकूतगंज जिला फर्रुखाबाद से छोटा हाथी वाहन में आलू का बीज लेकर आया था, तभी किराए पैसे को लेकर वाहन चालक व साथियों के मारपीट की।