पटियाली: ग्राम अशोकपुर के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में चालक की हुई मौत
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर के निकट तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जैथरा के ग्राम नगला चेतराम निवासी 30 वर्षीय सुरजीत पुत्र श्री कृष्ण की बाइक शनिवार की देर रात ग्राम अशोकपुर के निकट पेड़ से टकरा गई, हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।