पटियाली: पटियाली कोतवाली क्षेत्र से युवती हुई लापता, पुलिस ने मामला किया दर्ज
पटियाली कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया, कि उसकी 21 वर्षीय बहन पिता के साथ थाना दरियावगंज स्टेशन पर दवा लेने गई हुई थी। जब दवा लेकर घर वापस आ रही थी। तो उसने पिता से अकेले घर जाने को कहा। पिता काम निपटाने चले गए। शाम को जब पिता घर आए तो बेटी के बारे में पूंछा। तो पता चला कि वह वापस ही नहीं लौटी है।