पटियाली: सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दबंगों ने किशोरी से की मारपीट, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव घवरा की रहने वाली मीना देवी पत्नी कुमरपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी। उसके गांव में बच्चों बच्चों की आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर परिवार के ही राजू, अतराज, आसाराम और नेत्रवती लाठी डंडा लेकर उसके घर में घुस आए और उसकी बेटी तेजवती से मारपीट की गई।