पंडारक: वेतन न मिलने पर मजदूरों का फूटा गुस्सा, पंडारक प्रखण्ड के एनटीपीसी लेबर गेट पर किया प्रदर्शन
एनटीपीसी में कार्यरत पावर मैक्स कंपनी के सैकड़ों मजदूरों ने चार महीने से लंबित वेतन की मांग को लेकर सोमवार को लगभग 10 बजे पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी लेबर गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि पावर मैक्स कंपनी ने अपने सभी मजदूरों से 23 अप्रैल को ही काम बंद करवा दिया और कई महीनों का वेतन नहीं दिया।