पंडारक: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में चोरी, मामला दर्ज
पंडारक थाना क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब कार्यालय खोलने के लिए कर्मी पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और कार्यालय से सभी इलेक्ट्रॉनिक्स तथा कीमती सामान गायब हैं।