पंडारक: पंडारक के कुशल युवा केंद्र में लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी, मामला दर्ज
बीती शुक्रवार की रात पंडारक थाना से महज कुछ दूरी पर पंडारक प्रखण्ड कार्यालय परिसर में स्थित कुशल युवा केंद्र में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में केंद्र में कार्य करने वाले रहीस कुमार एवं अमित कुमार के द्वारा पंडारक थाने में शनिवार की सुबह 10 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।