पंडारक: पंडारक प्रखंड के चकजलाल पंचायत की मुखिया बच्ची देवी का निधन, पंचायत में शोक की लहर
बुधवार को पंडारक प्रखंड के चकजलाल पंचायत की मुखिया बच्ची देवी का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दिवंगत बच्ची देवी का अंतिम संस्कार बुधवार को संध्या लगभग 4 बजे बाढ़ के सतिस्थान घाट पर पूरे सम्मान के साथ कर दिया गया।