घाटमपुर: सजेती में कानपुर सागर हाईवे पर मिला ट्रक चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी
सजेती थाना क्षेत्र में कानपुर सागर हाईवे पर ट्रक चालक मानसिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।मृतक लखनऊ का रहने वाला था।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल की जांच फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी कराई गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।