घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा में 2 साल के बेटे की जमीन पर पटक कर की गई हत्या, मां बोली- दिल में छेद था, गुस्से में पिता ने मार डाला
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में 2 साल के बेटे की मौत हो गई।पत्नी का आरोप है कि बेटे के दिल में छेद था इलाज की झुंझलाहट में पति ने बच्चे को जमीन पर पटका।सर से खून बहने लगा तो 8-9 घंटे कमरे में बंद रखा जिससे उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5बजे बताया दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है जांच की जा रही है।