घाटमपुर: बरनाव में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोचने की कोशिश की, ग्रामीणों ने बचाकर पुलिस को सौंपा
घाटमपुर के पतारा चौकी क्षेत्र के बरनाव ग्राम में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्ते नोच रहे थे।ग्रामीणों ने देखा तो कुत्ते को भगाकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया और पुलिस को सौंप दिया।थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे बताया वन विभाग को घायल मोर सौंपा गया है।वन विभाग की टीम द्वारा ही घायल मोर का इलाज कराया जाएगा।