घाटमपुर: घाटमपुर में सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खाली करवाया
घाटमपुर के इछौली गांव में खाद के गड्ढों के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया है।एसडीएम मनीष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार अंकिता पाठक ने गांव पहुंचकर यह कार्रवाई की।तहसीलदार ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि उक्त भूमि पर गांव के शिव बालक ने अवैध निर्माण कर रखा था।निर्माण को ढहाकर जमीन को पूरी तरह से खाली करा लिया गया।