घाटमपुर: अमीरपुर गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ऑटो, दो गंभीर रूप से घायल
घाटमपुर थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव के पास टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया।हादसे में सुखलाल और मलखान गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।