राहतगढ़: सांदीपनि विद्यालय में बाल कैबिनेट की बैठक, विद्यालय को विद्या मंदिर मानकर स्वच्छ व अनुशासित रखने का लिया संकल्प
सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राहतगढ़ में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विभाग की लगभग 57 कक्षाओं की बाल कैबिनेट के सदस्यों एवं स्वच्छता समिति प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, अनुशासन, विद्युत उपकरणों के उचित उपयोग, ऊर्जा संरक्षण तथा विद्यालय की संपत्ति के संरक्षण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।