करकेली: धनवाही डैम में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी
Karkeli, Umaria | Sep 30, 2026 धनवाही डैम के ओवरफ्लो स्पॉट पर 29 सितंबर को मिले एक अज्ञात युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक कौन है उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नही हो सका। फिलहाल थाना नौरोजाबाद पुलिस ने BNNS की धाराओं के तहत मर्ग क्र 74/26 धारा 194 के तहत मर्ग कायम किया है और मामले की विवेचना जारी है।