उमरिया और डिंडोरी जिले की सीमा मे स्थित मे अमोलखोह के अमोलेश्वर धाम आश्रम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 9 फरवरी से 15 फरवरी तक संगीतमय श्रीविष्णु महापुराण एवं महायज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है।इसके अलावा आज 13 फरवरी से रामलीला का भी आयोजन किया गया है तथा महाशिवरात्रि पर भव्य व विविध धार्मिक आयोजन किये जाएंगे।