कोंडागांव: काकड़ाबेड़ा के जंगल में पान तोड़ने गई महिला को जहरीले सांप ने काटा, महिला को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत चिपावंड निवासी चंपा नेताम उम्र 27 वर्ष को सर्प दंश के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोमवार को पीड़ित महिला के पति लक्छू नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की कुछ महिलाओं के साथ उनकी पत्नी चंपा नेताम पान तोड़ने काकड़ाबेड़ा के जंगल गई हुई थी उसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनकी पत्नी के पैर में काट लिया।