कोंडागांव: नगरीय निकायों के कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान एवं पुरानी पेंशन की मांग को लेकर DNK मैदान में किया धरना प्रदर्शन
आज 29 जुलाई को नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एकदिवसीय हड़ताल किया जा रहा है। कोंडागांव के नगरीय निकायों के कर्मचारियों ने भी प्रदेश आह्वान पर डीएनके मैदान में आज अपनी दो मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की सरकार से दो मुख्य मांग समय पर वेतन भुगतान एवं पुरानी पेंशन योजना लागू कराना है।