कोंडागांव: कोंडागांव के जुगानी पुराने पुल में एक व्यक्ति की नदी के तेज बहाव में बहने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल
रविवार की दोपहर जुगानी पुराने पुल में एक व्यक्ति बाइक समेत नदी के तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है नदी पार करते समय उनके साथ यह बड़ा हादसा हो गया जिसका किसी व्यक्ति के द्वारा अपने मोबाइल के कैमरे से वीडियो बनाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में 28 जुलाई को जमकर वायरल हो रहा है।