कोंडागांव: कोंडागांव में सोलर स्ट्रीट लाइट के नाम पर फर्जी वर्क ऑर्डर तैयार करने वाले कांग्रेसी नेता और करारोपण अधिकारी गिरफ्तार
कोण्डागांव जिला के जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ करारोपण अधिकारी इन्द्र कुमार ध्रुव ने कांग्रेसी नेता गजेंद्र राठौर और नेहा जैन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधार एवं उन्नयन प्राधिकरण योजना से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर फर्जी वर्क ऑर्डर तैयार किया था। इस मामले पर आज कांग्रेसी नेता गजेंद्र राठौर और करारोपण अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है।