कोंडागांव: ग्राम फ़रसगांवबेड़ा में मवेशी चराने जंगल गया ग्रामीण सर्पदंश का हुआ शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत कुलझर अंतर्गत ग्राम फ़रसगांव बेड़ा में आज जंगल में मवेशियों को चराने गए एक ग्रामीण के पैर में जहरीले सर्प ने डस लिया। इस हादसे में पीड़ित ग्रामीण की हालत गंभीर हो गया थी जिसकी जानकारी लगते ही परिजनों द्वारा पीड़ित संतूराम मरकाम पिता मंगलू राम मरकाम उम्र 47 वर्ष को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।