कोंडागांव: NH-30 जुगानी के पुराने पुल में बहकर झाड़ियो में फंसे व्यक्ति का किया गया सफल रेस्क्यू,4 घण्टे के बाद निकाला गया सुरक्षित
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 जुगानी के पुराने पुल में रविवार की शाम 4 बजे ग्राम जुगानी निवासी जोनीव्रत सरकार पिता जगदीश सरकार बाइक के साथ पानी के तेज बहाव में बह गया था,और झड़ियो में फंसा हुआ था।सूचना फरसगांव फरसगांव पुलिस की टीम,कोंडागांव और जगदलपुर के गोताखोर की टीम के द्वारा शाम 6 बजे से रेस्क्यू में भीड़ गये थे जिसे रात 10बजे बाहर निकाला गया