नानपारा: मटेरा थाना प्रांगण में बारावफात त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की हुई बैठक
मटेरा थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक करुणा शंकर पांडेय बारावफात को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के पीस कमेटी के सदस्यों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग की गयी। बैठक मे सभी गणमान्य से वार्तालाप कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा शासन व उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु बताया गया।