मधेपुरा: बीएनएमयू में छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय अधिकारियों की बैठक, छात्र संघ चुनाव पर चर्चा
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर मंगलवार को सिंडिकेट हॉल में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। इसमें विभिन्न मान्यता प्राप्त छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली। इसमें सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनाव कराने पर सहमति बनी।