कुंडा: हथिगवां के समसपुर लोहरौटी गांव में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत पांच लोग हुए घायल
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर लोहरौटी गांव में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में राहुल सरोज, सोनम, रेशमा, आजाद और सन्नू घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने रविवार शाम 6 बजे बताया की घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रह