सकलडीहा: जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में AIMIM, चंदौली पहुंचे पूर्वांचल अध्यक्ष बोले- संगठन बढ़ेगा, बिहार चुनाव पर चर्चा
अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के पूर्वांचल अध्यक्ष के चंदौली आगमन पर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बुधवार दोपहर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने ऐलान किया की आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा की उत्तर प्रदेश में भी इससे कद बढ़ेगा।