इंदौर: खजराना क्षेत्र में 15वी बटालियन के दो जवानों ने वसूली के नाम पर होटल में रुके युवक-युवती को लूटा, घटना CCTV में हुई कैद
Indore, Indore | Sep 4, 2024 खजराना थाना क्षेत्र की ओरो होटल की है। जहां पर 15वी बटालियन के दो जवान अभय मनोरी और जितेन्द्र कुशवाह ने रात 9 बजे के लगभग एक युवक-युवती को लूट लिया। बताया जाता है कि दोनों यहां उनका पीछा करते हुए होटल पहुंचे। और उनसे रुपए की मांग करने लगे। इस दौरान दोनों ने मोबाइल से करीब ढाई हजार रुपए ट्रांसफर कराए। और दोनों को डरा धमकाकर मोबाइल भी लेकर चले गए।