इंदौर: अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को जुलाई से नहीं मिला वेतन, शिक्षकों ने की शिक्षक दिवस का बहिष्कार करने की घोषणा
Indore, Indore | Sep 4, 2024 अनुदान प्राप्त विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की प्रदेश के सभी अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को जुलाई से वेतन प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिजन परेशान है। जिसके चलते कल 5 सितम्बर को शिक्षक और कर्मचारी शिक्षक दिवस का बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।