इंदौर: एमआईजी पुलिस ने लड़की की खुदकुशी के मामले में रीवा के युवक के खिलाफ मामला किया दर्ज, आरोपी लड़की को कर रहा था परेशान
Indore, Indore | Sep 4, 2024 इंदौर एमआईजी पुलिस के अनुसार कृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। मामले में पुलिस ने अब रीवा के रहने वाले गोलू उर्फ साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी लगातार उनकी बेटी को मोबाइल पर फोन करके अश्लील बातें करता था और धमकाता था। इस बात की शिकायत उन्होंने रीवा पुलिस से भी की थी।