भीलवाड़ा: पुलकसागर महाराज के संदेश से भीलवाड़ा में गूंजा- 'मुझे न नोट चाहिए, न वोट, बस आपकी जिंदगी की खोट चाहिए'
भीलवाड़ा शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागर महाराज के प्रथम भीलवाड़ा चातुर्मास का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना समारोह के साथ हुआ। सूर्यमहल से नगर निगम के चित्रकूटधाम तक निकली मंगल कलश शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य कलश स्थापना का सौभाग्य तिलोकचंद छाबड़ा ए