रायला वैष्णव समाज ने श्मशान में रोपे 100 पौधे
रायला /भीलवाड़ा : गोपाल लाल वैष्णव
रायला रायला कस्बे में वैष्णव समाज के शमशान घाट में समाज बंधुओ ने हरियालो राजस्थान के अंतर्गत एक साथ 100 पौधे रोप कर इतिहास रच दिया
वैष्णव बैरागी सेवा समिति के तत्वाधान में वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. वृक्षारोपण की सूचना जारी होने के बाद रायला वैष्णव समाज के व्यक्तियों ने हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण के कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. पौधों को रोग से बचाने के लिए पहले गड्डों में बी एच सी पाउडर पाउडर का छिड़काव किया गया तथा पौधों की ग्रोथ के लिए डीएपी खाद का उपयोग किया गया तथा पीली मिट्टी डाल कर पौधे रोपे.
पौधे ओमप्रकाश छिपा के सहयोग से श्री राधे नर्सरी से निशुल्क उपलब्ध हुए.
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में महावीर वैष्णव गोपाल वैष्णव बजरंगदास वैष्णव राजेश कुमार वैष्णव शंकर वैष्णव रतन दास वैष्णव गोपाल वैष्णव भीमराज वैष्णव दिनेश वैष्णव सांवर वैष्णव मदन दास वैष्णव एवं वैष्णव बैरागी सेवा समिति के सभी वैष्णव समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए थे.
इसके साथी वैष्णव समाज में निर्णय लिया कि अन्य जगहों पर भी पौधारोपण किया जाएगा.