पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार शाम करीब 5:00 बजे राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायक तेज प्रताप यादव से मुलाकात की। मौके पर लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।