पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में राहुल गांधी ने स्वर्गीय राजीव गांधी सभागार का उद्घाटन किया
कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार शाम करीब 4:00 बजे स्वर्गीय राजीव गांधी सभागार का उद्घाटन किया। मौके पर राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा नवनिर्मित इंदिरा गांधी कर्मचारी आवास की चाभी भी कार्यालय के कर्मचारियों को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में राहुल गांधी का भी भव्य स्वागत किया।