पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश के बयान पर तेजस्वी यादव भड़के, 'पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं'?, देशभर में बिहार को शर्मसार किया
बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा बोला जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने पूछा कि पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी जी? अब कितना बढ़िया हो गया है। सीएम के बयान के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। पूरे मामले पर करीब शाम 5 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास के बाहर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।