पटना ग्रामीण: होटल मौर्या में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, तेजस्वी यादव को मिले लालू प्रसाद यादव जितने अधिकार
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव की शक्तियां बढ़ाने पर बड़ा फैसला हुआ है। राजद ने शनिवार को पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी से जुड़े फैसलों को लेने के लिए लालू प्रसाद यादव जैसे अधिकार दे दिए. शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे यह बैठक संपन्न हुई।