पटना ग्रामीण: 28 जनवरी को डिलीवरी बॉय करेंगे हड़ताल, होटल अम्रपाली में धर्मेंद्र कुमार ने दी जानकारी
28 जनवरी को स्विग्गी, जोमैटो, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के डिलीवरी बॉय हड़ताल करेंगे। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे अमेजॉन इंडिया वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने होटल अम्रपाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने हड़ताल की जानकारी देते हुए कहा कि डिलीवरी बॉयज को सिर्फ आईडी बनाकर लॉग ऑन करना होता है।