पटना ग्रामीण: राहुल गांधी ने गर्दनीबाग धरनास्थल पर BPSC अभ्यर्थियों से की मुलाकात
शनिवार की शाम 5 बजे लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। दरअसल गर्दनीबाग में पिछले करीब एक महीने से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है।