भभुआ: सोनहन थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | May 7, 2025 सोनहन थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोनहन थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी लक्षुमन कुमार एवं महेश कुमार बहुवरा का रहने वाला बताया जाता है।