भभुआ: पलका स्टैंड के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार छात्र की मौत, एक छात्र को हायर सेंटर भेजा गया
Bhabua, Kaimur | May 7, 2025 पलका स्टैंड के पास दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई गई। मृतक छात्र की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई। भभुआ वार्ड 6 निवासी मारकंडेय सिंह के पुत्र रितेश कुमार घायल बताया जाता है।