भभुआ: दादर के समीप सड़क दुर्घटना में सगाई से पहले बाइक सवार युवक की हुई मौत, सदर में कराया जा रहा पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 7, 2025 बुधवार की दोपहर अहिरौली गांव के एक युवक रोहित कुमार की दादर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। जहां शव का सदर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जाता है कि 13 मई को मृतक युवक की सगाई होने वाली थी। घटना के बाद घर में खुशी का माहौल माता में तब्दील हो गया। परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।