मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में हिंदू नाम बता प्रेम में फंसाया, कैफे से लेकर हुआ फरार,हिन्दू संगठनों का हंगामा
Meerut, Meerut | Mar 13, 2024 परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवती सात मार्च को मौसी के घर गंगानगर थाना क्षेत्र में आई थी। इसी दौरान तैय्यब ने रोहन नाम बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने युवती को गंगानगर के एक साइबर कैफे में बुलाया और साथियों के संग कार में युवती को अगवा कर ले गया। युवती के साथ गई किशोरी ने घर पर पहुंचकर जानकारी दी।