मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में दारासिंह प्रजापति की अवैध कालोनी पर चला बुलडोज़र, बसपा से टिकट घोषणा से पहले एमडीए का बड़ा एक्शन
Meerut, Meerut | Mar 12, 2024 मेरठ में प्रजापति समाज के नेता दारासिंह प्रजापति की अवैध कालोनी को एमडीए ने ढहा दिया। एमडीए ने बिना अप्रूवल एग्रीकल्चर लैंड पर बन रही कालोनी पर बुलडोजर चला दिया। भावनपुर क्षेत्र के किला रोड पर बन रही यह कालोनी दारासिंह प्रजापति की है। दारासिंह प्रजापति बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर सीट से संभावित प्रत्याशी हैं।