मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में नमाज के दौरान व्यापारियों का हंगामा,शिवचौक में सड़क पर लगाए जय श्री राम के नारे
Meerut, Meerut | Mar 13, 2024 मेरठ में रमजान की शुरूआत के साथ माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा।लालकुर्ती थाना क्षेत्र के शिवचौक में मंगलवार रात नमाज के दौरान हंगामा हो गया। व्यापारियों ने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को देखकर नाराजगी जताई। अंदर मस्जिद में नमाज हो रही थी। हजारों की संख्या में नमाजी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे।बाहर व्यापारियों ने सड़क पर जय श्रीराम के नारे लगा दिए।