मेरठ: लोहिया नगर पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर तीन तलाक देने के मामले में आरोपी पति को भेजा जेल
Meerut, Meerut | Mar 12, 2024 लोहिया नगर थाना पुलिस ने गुलज़ार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। गुलज़ार ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गुलज़ार को उसके घर जमुनानगर से गिरफ्तार करते जेल भेज दिया है।